Friday 20 June 2014

जानिए किस मंत्री को मिली कौन सी जिम्मेदारी



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के शपथ लेने वाले 45 मंत्रियों को काम का बंटवारा कर दिया है।

 इसमें से प्रमुख तौर पर राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय मिला है 
जबकि अरुण जेटली को वित्त एवं रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

मंत्रालय के साथ मंत्रियों की सूची

नरेन्द्र मोदी - प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और वे तमाम मंत्रालय जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री 

राजनाथ सिंह - गृह मंत्रालय

सुषमा स्वराज - विदेश मामले और प्रवासी भारतीय मामले

अरुण जेटली - वित्त, कारपोरेट मामले, रक्षा

एम वेंकैया नायडु - शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन, संसदीय मामले

नितिन गडकरी - सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी

डीवी सदानंदगौड़ा - रेलवे

उमा भारती - जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन

नजमा हेपतुल्ला - अल्पसंख्यक मामले

रामविलास पासवान - उपभोक्ता मामले, खाद्य और जन वितरण

कलराज मिश्र - सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम

मेनका गांधी - महिला एवं बाल विकास

अनंत कुमार - रसायन एवं उर्वरक

रवि शंकर प्रसाद - संचार और सूचना तकनीक, कानून एवं न्याय

अशोक गजपति राजू पुसपति - नागरिक उड्डयन

अनंत गीते - भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम

हरसिमरत कौर बादल - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

नरेन्द्र सिंह तोमर - खान, इस्पात, श्रम एवं रोजगार

जुएल ओरांव - आदिवासी मामले

राधा मोहन सिंह - कृषि

थावर चंद गहलोत - समाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण

स्मृति ईरानी - मानव संसाधन एवं विकास

डॉक्टर हर्षवर्धन - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण


राज्य मंत्री

जनरल (अवकाश प्राप्त) वीके सिंह - पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास (स्वतंत्र प्रभार), विदेश, प्रवासी भारतीय कार्य

राव इंद्रजीत सिंह - योजना (स्वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन (स्वतंत्र प्रभार) रक्षा

संतोष कुमार गंगवार - कपड़ा (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय मामले, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन

श्रीपद येशो नाईक - संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)

धर्मेन्द्र प्रधान - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार)

सर्वानंद सोनोवाल - कौशल विकास, उद्यमशीलता, युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार)

प्रकाश जावड़ेकर - सूचना एवं प्रसारण (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय मामले

पीयूष गोयल - ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कोयला (स्वतंत्र प्रभार), नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार)

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह - विज्ञान और तकनीकी (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग

निर्मला सीतारमण - वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) वित्त, कारपोरेट मामले

जीएम सिद्धेश्वरा - नागरिक उड्डयन

मनोज सिन्हा - रेलवे

निहालचंद - रसायन एवं उर्वरक

उपेन्द्र कुशवाहा - ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल और स्वच्छता

पी राधाकृष्णन - भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम

किरन रिजिजु - गृह

कृष्ण पाल - सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी

संजीव कुमार बालयान - कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

मनसुख भाई धनजीभाई वसावा - आदिवासी मामले

रावसाहेब दादाराव दान्वे - उपभोक्ता मामले, खाद्य और जन वितरणविष्णु देव साई - खान, स्टील, श्रम और रोजगार

सुदर्शन भगत - सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण

No comments: